Sports

रांची : रेलवे, झाारखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने 8वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (ए डिविजन) के सेमीफाइनल में जगह बनाई। रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड ने क्वार्टर फाइनल में हॉकी कर्नाटक को 14-0, हॉकी हरियाणा ने हाकी पंजाब को 6-0 जबकि हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 8-1 से हराया। हॉकी झारखंड ने पेनल्टी शूट आउट में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी को 3-2 से हराया।