Sports

मुंबईः राजस्थान राॅयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल आईपीएल के मैच में धीमी ओवरगति के लिए 12 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है। रहाणे की अगुवाई में रायल्स ने कल मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया।

आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘राजस्थान राॅयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर 13 मई को हुए आईपीएल मैच में धीमी ओवरगति का दोषी पाया गया।’’          

इसमें कहा गया, ‘‘चूंकि इस सत्र में यह टीम का पहला अपराध था और आईपीएल की आचार संहिता के तहत रहाणे पर 12 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया।’’ राॅयल्स का सामना कल कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डंस पर होगा।