Sports

लुधियाना : पंजाब, गोवा, सर्विसेज और कर्नाटक ने 78वीं राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, ये मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। जोनल क्वालिफायर्स के बाद 10 टीमों ने फाइनल राउंड में जगह बना ली। सर्विसेज, गोवा, दिल्ली, मेघालय और ओड़शि को ग्रुप ए में रखा गया था जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, सिक्किम और मेजबान पंजाब ग्रुप बी में रखे गए थे।

ग्रुप ए में सर्विसेज और गोवा ने 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान अर्जित किया लेकिन सर्विसेज बेहतर गोल औसत के हिसाब से ग्रुप में टॉप पर रही। दिल्ली को इनसे चार अंक पीछे ग्रुप में तीसरा स्थान मिला। ग्रुप बी में पंजाब ने कर्नाटक को 4-3 से हराने के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। पंजाब के नौ अंक रहे। कर्नाटक और महाराष्ट्र दोनों के 7-7 अंक रहे। महाराष्ट्र ने सिक्किम को 5-0 से रौंदा। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच ग्रुप में मुकाबला बराबर रहा था और दोनों का गोल अंतर भी बराबर रहा था। लेकिन कर्नाटक ने एक गोल अधिक करने के कारण ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।        

लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल पंजाब और गोवा के बीच खेला जाएगा। पंजाब आठ बार का चैंपियन और गोवा पांच बार का चैंपियन है। गोवा के खिलाड़यिों के लिये सेमीफाइनल महत्वपूर्ण अवसर रहेगा क्योंकि यह गुड फ्राइडे के दिन आयोजित हो रहा है। दूसरा सेमीफाइनल सर्विसेज और कर्नाटक के बीच होगा।