पंजाब एंड सिंध बैंक को हरा ओएनजीसी दिल्ली फाइनल में

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 10:04 PM

punjab   sind bank beat ongc delhi final

ओएनजीसी दिल्ली ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-0 के अंतर से हरा कर 34वें इंडियन आईल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।  यहां सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ओएनजीसी दिल्ली और पंजाब एंड सिंध बैंक...

जालंधर: ओएनजीसी दिल्ली ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-0 के अंतर से हरा कर 34वें इंडियन आईल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यहां सुरजीत हॉकी स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ओएनजीसी दिल्ली और पंजाब एंड सिंध बैंक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। ओएनजीसी के नीलम ऐकससस ने खेल के 14वें मिनट में पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर बढ़त हासिल कर ली।

इस के बाद पंजाब एंड सिंध बैंक ने लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये, लेकिन उसे गोल में तदील नहीं कर पाए। खेल के 55वें मिनट में ओएनजीसी के सुमन खजूर ने जरमनप्रीत सिंह के पास को गोल में तदील कर स्कोर को 2-0 कर दिया। मुय मेहमान के तौर पर मैच देखने आए विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने सुरजीत हॉकी सोसायटी को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया। इस मौके पर विधायक बलविंदर सिंह लाडी, अमरीक सिंह पुआर, तरसेम सिंह पुआर, लखविन्दर पाल सिंह खहरा कमांडैंट, बलदेव सिंह रंधावा, राम प्रताप, इकबाल सिंह संधू, रणजीत सिंह टूट तथा गुनदीप सिंह कपूर पर उपस्थित थे।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!