Sports

पुणे : लखनऊ के संजीव कुमार ने दूसरे दिन का पांच अंडर 66 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जिससे उन्होंने पुणे ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में दो अन्य खिलाडिय़ों के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। श्रीलंका के एन थंगराजा (68) और बेंगलुरू के जयबीर सिंह (70) भी आठ अंडर 134 के कुल स्कोर से संजीव के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। कोलकाता के शंकर दास (67) इन सभी से एक शाट पीछे चौथे स्थान पर हैं।