Sports

पेरिसः काइलियान एमबापे के कंधे की चोट के बावजूद विश्व चैंपियन फ्रांस ने मंगलवार को यहां स्टेड डि फ्रांस में खेले गये मैत्री फुटबाॅल मैच में उरूग्वे को 1-0 से हराकर इस साल का शानदार अंत किया।           

एमबापे पहले हाफ में चोटिल हो गए और उसके बाद उन्हें मैदान छोडऩा पड़ा। फ्रांस की इस जीत पर भी उनकी चोट हावी रही। फ्रांस के कोच डिडियर डेसचैम्प्स ने हालांकि बाद में कहा कि गिरने के बाद उनके कंधे में दर्द होने लगा था लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
Kylian Mbappe image        

फ्रांस ने दर्शकों के अपार समर्थन के बीच शुरू से ही हमलवार तेवर अपनाए। उसे शुरू में ही गोल करने के अच्छे मौके मिले, लेकिन पहला हाफ गोलरहित छूटा। फ्रांस ने आखिर में 52वें मिनट में बढ़त बनायी और ओलिवर गिरोड का पेनल्टी पर किया गया यह गोल आखिर में निर्णायक साबित हुआ। मार्टिन कासारेस का हाथ गेंद से लग जाने के कारण फ्रांस को यह पेनल्टी मिली थी।   
france