Sports

कोलकाता : भारतीय गोल्फर नेहा त्रिपाठी ने हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 18वें चरण के शुरूआती दिन दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर तीन शाट की बढ़त हासिल की। नेहा ने पांच बर्डी लगायी लेकिन तीन बोगी कर बैठी। वह दूसरे स्थान पर चल रही अफशां फातिमा (73) से तीन शाट की बढ़त बनाए हैं। स्मृति मेहरा ने 75 का कार्ड खेला जबकि अमनदीप द्राल, खुशी खानिजाऊ और सिद्धि कपूर ने 77 का कार्ड खेला जिससे ये तीनों संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बनी हुई हैं।