Latest News

मुंबई: रणजी ट्रॉफी 2017-18 सीजन के सातवें राउंड में वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और त्रिपुरा के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दस विकेट से जीत हासिल की। टीम को जीत के लिए 63 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन पृथ्वी शॉ ने 26 गेंदों में 50 रनों की धुआंधार पारी खेली और सिर्फ 6.2 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी।

विनोद कांबली का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए
इस पारी के साथ पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में एेसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने इतनी कम गेंदों मे ही अपना अर्धशतक पूरा किया हो। 1992-93 में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में विनोद कांबली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही बड़ौदा के खिलाफ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। सबसे तेज अर्धशतक मारने के मुकाबले में वह इस समय भी नंबर एक पर है। 

मुंबई अंक तालिका में शीर्ष पर
मुंबई ने पहली पारी 421/8 के स्कोर पर पारी घोषित की और 226 रनों की बढ़त ली। दूसरी पारी में त्रिपुरा की टीम 288 रनों पर सिमटी और मुंबई को जीत के लिए 63 रनों का लक्ष्य मिला। मुंबई ने त्रिपुरा को 10 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में भी जगह बना ली है और 21 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है।