Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने पहले वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम को 7 विकेट से मात दे दी। इस मैच में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने छोटी लेकिन आक्रामक पारी से सभी को प्रभावित किया। पृथ्वी शॉ ने शुरूआत से ही श्रीलंका के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और जिसका फायदा भारतीय टीम के दूसरे बल्लेबाजों ने लिया। शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके लगाए। शॉ की इस शानदार पारी पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। शॉ की इस पारी को लेकर गर्लफ्रैंड प्राची सिंह ने भी अपनी प्रतक्रिया दी है।

डांसर और एक्ट्रैस प्राची सिंह ने सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ की जबरदस्त पारी की तारीफ की है। प्राची सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर पृथ्वी शॉ की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि द बेस्ट। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया। प्राची सिंह ने इसके बाद एक और इंस्टा स्टोरी शेयर की। उस स्टोरी में भी पृथ्वी शॉ की तारीफ की।

PunjabKesari

प्राची सिंह ने अपनी अगली इंस्टा स्टोरी में पृथ्वी शॉ के मैन ऑफ द मैच मिलने पर लिखा कि प्लेयर ऑफ द मैच, वैल डिजर्वड। इसके साथ भी दिल वाली इमोजी का इस्तेमाल किया। प्राची सिंह ने इस फोटो में पृथ्वी शॉ को टैग भी किया। दोनों को कई बार एक दूसरे का साथ देखा गया है। लेकिन इन्होंने कभी भी अपने रिलेशन को कबूल नहीं किया है।

PunjabKesari

गौर हो कि पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंकाई टीम को 262 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने आई भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की। पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली, कप्तान शिखर धवन ने 86 रन बनाए। वहीं वनडे में डेब्यू कर रहे इशान किशन ने 59 रन की पारी खेली। भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।