Sports

नई दिल्ली : भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन को वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वालीफाइंग राउंड में तीन मैच जीतकर मुख्य ड्रा में पहुंचने का फायदा मिला और वह 7 स्थान की छलांग के साथ अपने सर्वश्रेष्ठ 102वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि बाकी भारतीयों को रैंकिंग में गिरावट का सामना करना पड़ा है।

Prajnesh Gunneswaran got benefit in tennis ranking

प्रजनेश ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वालीफाइंग में लगातार 3 मैच जीतकर मुख्य ड्रा में पहुंचे जहां उन्हें पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। प्रजनेश इस प्रदर्शन के बाद 7 स्थान के सुधार के साथ 102वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एकल में अन्य भारतीयों में रामकुमार रामनाथन दो स्थान गिरकर 133वें और यूकी भांबरी 13 स्थान गिरकर 151वें नंबर पर खिसक गए हैं। 

Prajnesh Gunneswaran got benefit in tennis ranking

युगल में भारतीयों को ऑस्ट्रेलियन ओपन में निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा है। युगल में सभी भारतीय खिलाड़़ी पहले दौर में ही बाहर हो गए थे। रोहन बोपन्ना 3 स्थान गिरकर 37वें, दिविज शरण तीन स्थान गिरकर 40वें, जीवन नेदुनचेझियन तीन स्थान गिरकर 76वें और लिएंडर पेस 19 स्थान गिरकर 78वें स्थान पर खिसक गए हैं।