Sports

प्राग , चेक गणराज्य ( निकलेश जैन ) में होने जा रहे प्राग मास्टर्स  इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में में भारत के दो शीर्ष सितारे पेंटाला हरिकृष्णा और विदित गुजराती खेल रहे है । और शुरुआती तीन राउंड के बाद भारत के विदित गुजराती दो ड्रॉ और एक जीत के साथ 2 अंक बनाकर तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । जबकि पेंटाला हरिकृष्णा एक जीत एक हार और एक ड्रॉ के साथ 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर है । 

भारत के उभरते सितारे विदित (2711)   नें प्रतियोगिता के पहले राउंड में पोलैंड के राडास्लाव वोज़्टस्जेक (2722) से ड्रॉ खेला । दूसरे राउंड में उन्होने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर इज़राइल के  बोरिस गेल्फ़ांद ( 2655) खेल को पराजित किया । यह पहला मौका था जब उन्होने बोरिस को पराजित किया इसके बाद तीसरे राउंड में उन्होने फिर अपने से अधिक रेटिंग के दूसरे वरीय हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट ( 2738) से ड्रॉ खेला । 

PunjabKesari

हरिकृष्णा ( 2730) की बात करे तो उन्होने पहले राउंड में अमेरिका के सेम शंकलंद ( 2731) से ड्रॉ खेला जबकि दूसरे राउंड मे उन्हे  रूस के निकिता वितुगोव ( 2726) से हार का सामना करना पड़ा पर तीसरे राउंड में उन्होने वापसी करते हुए सबसे आगे चल रहे पोलैंड जे जान डूड़ा ( 2731) को शिकस्त देकर वापसी कर ली । 

तीन राउंड के बाद  विदित, जान डूड़ा,निकिता वितुगोव और राडास्लाव वोज़्टस्जेक  2 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।

3 राउंड के बाद अंक तालिका 

Rk.   Name Rtg FED 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Pts. DE SB BLK
1 GM Vitiugov Nikita 2726 RUS *       1 ½   ½     2,0 0,0 2,75 2
  GM Vidit Santosh Gujrathi 2711 IND   * ½       1     ½ 2,0 0,0 2,75 2
3 GM Wojtaszek Radoslaw 2722 POL   ½ *         ½   1 2,0 0,0 2,00 1
4 GM Duda Jan-Krzysztof 2731 POL       * 0     1   1 2,0 0,0 1,50 2
5 GM Harikrishna Pentala 2730 IND 0     1 *       ½   1,5 0,0 2,50 1
6 GM Navara David 2739 CZE ½         * ½   ½   1,5 0,0 2,25 1
7 GM Gelfand Boris 2655 ISR   0       ½ *   1   1,5 0,0 1,75 2
8 GM Laznicka Viktor 2670 CZE ½   ½ 0       *     1,0 0,0 2,00 1
9 GM Shankland Samuel 2731 USA         ½ ½ 0   *   1,0 0,0 1,50 2
10 GM Rapport Richard 2738 HUN   ½ 0 0           * 0,5 0,0 1,00 1