Sports

रूस: रूस में खेले जा रहे फीफा विश्वकप में आज उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच नॉकआउट मुकाबला खेला गया। उरुग्वे ने एडिसन कावानी के डबल से पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। उरुग्वे ने मैच के दूसरे हाफ में एडिसन कावानी के गोल से पुर्तगाल पर 2-1 से बढ़त बनाई। दोनों टीमें 42 साल बाद एक दूसरे के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में उतरी थीं। क्वाटर फाइनल में उरुग्वे का मुकाबला फ्रांस से होगा। फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाई है। 

PunjabKesari

पुर्तगाल ने मैच के दूसरे हाफ में पेपे के गोल से उरुग्वे से 1-1 की बराबरी की थी। पेपे ने मैच के दूसरे हाफ के 57वें मिनट में गोल कर टीम को उरुग्वे की बराबरी पर ला दिया था। पेपे को आर. ग्वेरियो ने गेंद को पास किया था। 

PunjabKesari

इससे पहले मैच के पहले हाफ में उरुग्वे ने एडिसन कवानी के गोल से पुर्तगाल पर 1-0 से बढ़त बनाई थी। उरुग्वे की ओर से कावानी ने मैच के 7वें मिनट में गोल कर उरुग्वे को पुर्तगाल पर 1-0  से बढ़त दिलाई। कावानी को एल. सुआरेज ने गेंद पास को पास किया।  

PunjabKesari

पुर्तगाल की प्री क्वाटर फाइनल में हार के बाद सफर यहीं खत्म हो गया है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्चियन रोनाल्डो उरुग्वे के खिलाफ एक भी गोल करने में नाकामयाब रहे। पुर्तगाल को शनिवार को हुए प्री क्वाटर फाइनल मुकाबले में रोनाल्डो से बहुत उम्मीदें थी। इससे पहले फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर क्वाटर फाइनल में जाने से रोका और मैसी का सपना तोड़ दिया। 

PunjabKesari

ईरान के खिलाफ अंतिम लीग मैच में रोनाल्डो पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे। वह भाग्यशाली रहे थे कि उन्हें रेड कार्ड नहीं मिला था और उन्हें येलो कार्ड दिखाया गया था। इस करीबी मुकाबले में पुर्तगाल हार टालने में कामयाब रहा था और मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। 

PunjabKesari

पुर्तगाल के डिफेंडर ब्रुनो एल्वेस ने कहा है कि विश्व कप में उरुग्वे के खिलाफ नॉकआउट मैच रोनाल्डो और सुआरेज की टक्कर से कहीं ज्यादा अहम होगा। एल्वेस ने कहा, इस समय हमें लगता है कि सुधार की जरूरत है। यह मैच दो टीमों पुर्तगाल और उरुग्वे के बीच है और हम जीत के लिए जो भी संभव हो वह करेंगे। 

PunjabKesari