Sports

जालन्धर : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में शॉन मार्श ने भले ही तेजतर्रार शतक लगाया लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि इस दौरान उनसे जुड़ा एक घटनाक्रम सोशल साइट्स पर काफी चर्चा बटोर ले गया। दरअसल शॉन ने 106 रन की पारी के दौरान 4 छक्के लगाए थे। इसमें एक ऐसा छक्का भी था जिसे दर्शक दीर्घा में खड़े पुलिस वाले ने लपक लिया। उक्त घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। क्रिकेट फैंस ने उक्त पुलिस कर्मी का जमकर सराहा।

PunjabKesarisports shawn marsh

दरअसल दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 321 रन के लक्ष्य का पीछा करते वक्त शॉन मार्श और स्टोइनिस ने चौथे विकेट के लिए मजबूत पार्टनरशिप आरंभ कर दी थी। 30वें ओवर में जब ऑस्टे्रलिया का स्कोर 3 विकेट खोकर 136 रन था तब मार्श ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेवाइन प्रिटोरियस की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया। बॉल सीधी दर्शक दीर्घा में गई जहां खड़े एक पुलिसकर्मी ने शानदार कैच लपक लिया। 
देखें वीडियो-