Sports

काहिराः मिस्र के स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के घर का पता फेसबुक पर लीक होने के बाद उनके यहां बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचने लगे। सलाह ने हालांकि उनसे उन्होंने मुलाकात भी की।            
PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरब दुनिया के सबसे बड़े फुटबाल खिलाड़ी ने यहां गुरूवार को प्रशंसकों के इकठ्ठा होने पर नाराजगी नहीं दिखायी। उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें ऑटोग्राफ दिये। ऑनलाइन मीडिया में आई तस्वीरों में वह अपने घर के बाहर प्रशंसकों के बीच घिरे दिख रहे हैं।      
PunjabKesari
रूस में चल रहे विश्व कप में टीम खराब प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटी है। विश्व कप में मिस्र को उरुग्वे , रूस और सऊदी अरब से हार का सामना करना पड़ा। सलाह कंघे में चोट के कारण उरुगवे के खिलाफ टीम के पहले मैच में नहीं खेल पाये थे।सरकारी अखबार अल अहराम के मुताबिक सलाह के घर के बाहर प्रशंसकों की संख्या बढऩे पर पुलिस बुलानी पड़ी। शुक्रवार को भी उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गये।