Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल हैं। इसपर यकीन करना सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड ब्रैडमैन ने सिखाया था। ब्रैडमैन ऐसे पहले प्लेयर थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से रन बनाए। क्रिकेट के मौजूदा फार्मेट में कोई भी प्लेयर उनकी इस औसत के आसपास भी नहीं पहुंचा। हालांकि इसके बाद विवियन रिचड्र्स, सचिन तेंदुलकर, मुथैय्या मुरलीधरन जैसे दिग्गज क्रिकेटर आए जिनके बनाए रिकॉर्ड आज भी अटूट बने हुए हैं। 
अब इसी फेहरिस्त में विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लेना भी लाजमी हो जाता है। कोहली जहां अपने रिकॉर्ड शतकों के पहचान बना रहे हैं रोहित को लोग ऐसे बल्लेबाज के तौर पर जानने लगे हैं जिनके नाम पर वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसी क्रम में एक और अनिश्चित घटना आज घटिल होते रह गई। मौका था जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड के मैच का। पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज टोनी पाला उरा ने वो खेल दिखाया जिससे रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड टूटने से बच गया।

एक मैच में सबसे ज्यादा रन शेयर करने में चौथे नंबर पर पहुंचे टोनी पाला
PunjabKesari
रोहित शर्मा ने जब श्रीलंका के खिलाफ 2014 में कोलकाता के मैदान पर 264 रन बनाए थे तब उन्होंने टीम इंडिया के कुल 404 रनों में 65.34 प्रतिशत रनों का योगदान दिया था। इसी क्रम में टोनी पाला ने आयरलैंड के खिलाफ खेले मैच के दौरान 151 रन ठोक दिए। मजे की बात यह रही कि पपुआ न्यू गिनी महज 235 रन ही बना पाई। ऐसे में टोनी का टीम के स्कोर में कुल योगदान 64.25 रहा। जोकि रोहित के रिकॉर्ड के पास ही थी।

सबसे ज्यादा शेयरिंग रन के मामले में विवियन रिचड्र्स हैं टॉप पर
PunjabKesari
एक पारी में सबसे ज्यादा रन शेयर करने के मामले में वैस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स पहले नंबर पर बने हुए हैं। उन्होंने 1984 में इंगलैंड के खिलाफ मैनचैस्टर के मैदान में नॉट आऊट 189 रन की पारी खेली थी। वैस्टइंडीज ने उस मैच में कुल 272 रन बनाए थे। ऐसे में विवियन का मैच शेयरिंग प्रतिशत 69.48 रहा था। जोकि अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।

भारत की ओर से कपिल देव हैं पहले नंबर पर
PunjabKesari
टीम इंडिया की ओर से यह रिकॉर्ड कपिल देव अपने नाम पर बनाए हुए हैं। कपिल ने 1983 के वल्र्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई अपनी 175 रन की शानदार पारी के दौरान कुल टीम के 266 रनों में 65.78 प्रतिशत रनों की शेयरिंग की थी। ओवरऑल लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। इसी लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा बने हुए हैं। अब चौथे नंबर पर टोनी पाला का नाम आ गया है।

एंड्रयू जोंस को भी कोई भूल नहीं सकता
PunjabKesari
सबसे ज्यादा रन शेयरिंग के मामले में कोर्ई भी न्यूजीलैंड के एंड्रयू जोंस को भला कोई कैसे भूल सकता है। 1990 में शारजाह के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी की आज भी लोग दाद देते हैं। वैसे जोंस ने सिर्फ 47 रन बनाए थे। लेकिन यह 47 रन इसलिए खास थे क्योंकि न्यूजीलैंड की पूरी टीम इस मैच में सिर्फ 74 रन ही बना पाई थी। ऐसे में जोंस के हिस्से शेयरिंग के 63.51 प्रतिशत रन आए थे।

रन शेयरिंग के कुछ और रिकॉर्ड भी देखें
Players               Score    Total      Share      versus
ST Jayasuriya    189        299/5     63.21      India, 29 Oct 2000
SB Styris            141        225        62.66      Sri Lanka, 10 Feb 2003
CK Coventry      194*      312/8      62.17      Bangladesh, 16 Aug 2009
DR Martyn          116*      191         60.73      New Zealand, 3 Mar 2000
EC Joyce            160*      265/5      60.37     Afghanistan, 19 Jul 2016
MJ Guptill           237*     393/6      60.30      West Indies, 21 Mar 2015
RA Smith            167*     277/5      60.28      Australia, 21 May 1993
WU Tharanga     112*     187         59.89      Pakistan, 16 Oct 2017