Sports

मुंबई: ओडिशा, चंडीगढ़ और हरियाणा ने सोमवार को यहां शुरू हुए खेलो इंडिया यूथ खेलों 2019 के दूसरे चरण में हाॅकी अंडर-17 पुरूष वर्ग में जीत दर्ज की जबकि अंडर-21 पुरूष वर्ग में पंजाब और उत्तर प्रदेश ने अपने अपने मुकाबले जीते। मैच मुंबई हाॅकी संघ स्टेडियम में आयोजित किए गए।

अंडर-17 पुरूष वर्ग में ओडि़शा ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया जबकि दिल्ली और महाराष्ट्र ने 2-2 से ड्राॅ खेला। पूल बी में चंडीगढ़ ने झारखंड को 3-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए जबकि हरियाणा ने पंजाब को 2-0 से पराजित किया। अंडर-21 पुरूष वर्ग में पंजाब ने पूल ए में चंडीगढ़ पर 5-1 की जीत से अभियान शुरू किया और उत्तर प्रदेश ने दिल्ली को 5-2 से शिकस्त दी।