Sports

लीमाः पेरू के सैकड़ों फुटबालप्रेमी फुलबैक लुई एडविंकुला के साथ यहां इस उम्मीद से प्रार्थना के लिए जुटे कि ईश्वर कोई चमत्कार कर दे और कप्तान पाओलो गुएरेरो डोपिंग में प्रतिबंध के बावजूद विश्व कप खेल सके। पेरू के 34 वर्षीय कप्तान को राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा का समर्थन हासिल है और अब एडविंकुला ईश्वर की भी मदद चाहते हैं।     

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते।’’ गुएरेरो पर पिछले सोमवार को लुसाने स्थित खेल पंचाट ने 14 महीने का प्रतिबंध लगा दिया जिसके मायने है कि वह 14 जून से 15 जुलाई तक विश्व कप नहीं खेल सकेंगे।     

विजकारा ने कहा था कि गुएरेरो इस प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे। पेरू को विश्व कप में ग्रुप सी में फ्रांस, आस्ट्रेलिया और डेनमार्क के साथ रखा गया है।