Sports

नई दिल्लीः हाल ही में आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीतने वाली भारत की हिमा दास के बारे में लोग गूगल पर बड़ी ही अजीब चीज सर्च कर रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 400 मीटर रेस में पहला स्थान हासिल करने वाली हिमा की कास्ट (जाति) के बारे में लोग सर्च कर रहे हैं। उनके बारे में सर्च किया गया 'हिमा दास कास्ट' सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला टॉपिक है। इस बात को लेकर ट्विटर पर कुछ लोगों ने अपना दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari

कई यूजर्स ने इस बात पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "भारत के लिए यह बहुत दुखद है। एक युवा खिलाड़ी हिमा दास देश के पहले वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीतती है और उसके देशवासी इंटरनेट पर उसकी कास्ट के बारे में ढूंढना शुरू कर दते हैं। बहुत खराब बात है ये।"
 


अन्य यूजर ने लिखा, "यहां तक कि 21वीं सदी में भी कास्ट की संस्कृति हमारी रगों में बहुत अंदर तक धंसी हुई है। ये सिर्फ शर्मनाक ही नहीं दर्दनाक भी है।" तो किसी ने लिखा, ''यह भारत का दुर्भाग्य है कि निर्लज्ज लोग हिमा की कास्ट सर्च कर रहे हैं।"
 


एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, "जैसा कि यूजर्स फेमस इंडियन पर्सनैलिटी की कास्ट सर्च करने में व्यस्त हैं। जल्दी ही गूगल कास्ट सर्च के लिए अलग से ब्राउजर खोलेगा, ये सिर्फ भारतीयों के लिए होगा, आधार नंबर के साथ।"