धर्मशाला: डिफेंडिंग चैंपियन RCB 17 मई, रविवार को IPL 2026 में प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के इरादे से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जहां RCB शानदार लय में नजर आ रही है, वहीं पंजाब किंग्स लगातार पांच हार के बाद दबाव में है। एक और हार श्रेस्य अय्यर की टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब पहुंचा सकती है।
हेड टू हेड में बेहद कांटे की टक्कर
PBKS और RCB के बीच अब तक IPL में 37 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें RCB ने 19 और पंजाब किंग्स ने 18 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा करीबी रहा है।
इस भिड़ंत से जुड़े बड़े रिकॉर्ड
सबसे बड़ा स्कोर: RCB — 241/7 बनाम PBKS, धर्मशाला 2024
सबसे बड़ी जीत (रनों से): RCB ने 2015 में 138 रन से जीता
सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली — 1159 रन
सबसे ज्यादा विकेट: युजवेंद्र चहल — 25 विकेट
धर्मशाला पिच रिपोर्ट
इस सीजन धर्मशाला में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। यहां 200 रन का स्कोर सामान्य माना जा रहा है। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी इस पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। पिछले मैच में गिरे 12 विकेटों में सिर्फ एक विकेट स्पिनर को मिला था।
मौसम का हाल
धर्मशाला में मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मैच की पूरी जानकारी
मैच: पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
तारीख: 17 मई 2026 (रविवार)
स्थान: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
समय: दोपहर 3:30 बजे IST से मुकाबला शुरू होगा।
संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
RCB: जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड.