Sports

पेरिस ,फ़्रांस ( निकलेश जैन ) पेरिस ग्रांड चेस टूर रैपिड मुकाबलों का दूसरा दिन मेजबान फ्रांस की उम्मीद मेक्सिम लागरेव के नाम रहा,दुसरे दिन खेले गए तीन राउंड में 2 जीत और 1 ड्रा के साथ 2.5 अंक जुटाते हुए दो दिन के खेल के बाद उन्होने एकल बढ़त हासिल कर ली ।दिन के शुरुआत में ही अनीश गिरी के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए उन्होंने जीत से अपना खाता खोला

PunjabKesari

अगले ही राउंड में सयुंक्त बढ़त में चल रहे अमेरिकन फबियानो करूआना को मात देते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में एकल बढ़त कायम कर लीइसके बाद दिन के तीसरे राउंड में उन्होंने रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक से ड्रा खेलते हुए अपनी बढ़त बरक़रार रखी

हालांकि भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें दूसरे दिन भी अपना मजबूत खेल जारी रखा और लगातार तीन ड्रॉ खेलते हुए ना सिर्फ दूसरे स्थान पर जगह बनाई हुई है बल्कि वह प्रतियोगिता मे अब तक अकेले अविजित खिलाड़ी भी है । अब तक खेले 6 राउंड में 4 ड्रा और 2 जीत के साथ आनंद 4 अंक बनाकर खेल रहे है . दुसरे दिन आनंद नें खेल की शुरुआत ग्रिसचुक के साथ ड्रा खेलते हुए की

PunjabKesari

दिन के दूसरे मतलब 5वे राउंड में आनंद और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के बीच बर्लिन डिफेन्स में मात्र 19 चालों में मुकाबला ड्रा रहा जबकि छठे राउंड में आनंद नें पोलैंड के जान डूडा से अपना मुकाबला ड्रा खेला

अंतिम  तीन राउंड में आनंद के सामने वर्तमान विश्व रैपिड चैंपियन रूस के डेनियल डुबोव , अभी अभी फीडे ग्रैंडप्रिक्स जीत कर आये अजरबैजान के मामेद्यारोव और सबसे आगे चल रहे फ़्रांस के मेक्सिम लाग्रेव होंगे इस लिहाज से यह बेहद कड़ा दिन साबित होने वाला है और इस बात पर सबकी नजरे रहेंगी की ख़िताब किसके नाम रहने वाला है

अब तक के परिणाम 

Round 1
No. White Result Black
1 Nakamura Hikaru

0 - 1

Caruana Fabiano
2 Dubov Daniil

0 - 1

Vachier-Lagrave Maxime
3 Anand Viswanathan 1 - 0 Nepomniachtchi Ian
4 Grischuk Alexander

½ - ½

Mamedyarov Shakhriyar
5 Duda Jan-Krzysztof 1 - 0 Giri Anish
 
Round 2
No. White Result Black
1 Mamedyarov Shakhriyar 0 - 1 Vachier-Lagrave Maxime
2 Nepomniachtchi Ian ½ - ½ Dubov Daniil
3 Grischuk Alexander 1 - 0 Nakamura Hikaru
4 Caruana Fabiano 1 - 0 Duda Jan-Krzysztof
5 Giri Anish 0 - 1 Anand Viswanathan
 
Round 3
No. White Result Black
1 Vachier-Lagrave Maxime 0 - 1 Nepomniachtchi Ian
2 Anand Viswanathan ½ - ½ Caruana Fabiano
3 Nakamura Hikaru 1 - 0 Mamedyarov Shakhriyar
4 Dubov Daniil ½ - ½ Giri Anish
5 Duda Jan-Krzysztof 1 - 0 Grischuk Alexander
 
Round 4
No. White Result Black
1 Nakamura Hikaru ½ - ½ Duda Jan-Krzysztof
2 Grischuk Alexander ½ - ½ Anand Viswanathan
3 Mamedyarov Shakhriyar 1 - 0 Nepomniachtchi Ian
4 Caruana Fabiano ½ - ½ Dubov Daniil
5 Giri Anish 0 - 1 Vachier-Lagrave Maxime
 
Round 5
No. White Result Black
1 Dubov Daniil 0 - 1 Grischuk Alexander
2 Duda Jan-Krzysztof 1 - 0 Mamedyarov Shakhriyar
3 Anand Viswanathan ½ - ½ Nakamura Hikaru
4 Vachier-Lagrave Maxime 1 - 0 Caruana Fabiano
5 Nepomniachtchi Ian ½ - ½ Giri Anish
 
Round 6
No. White Result Black
1 Nakamura Hikaru 1 - 0 Dubov Daniil
2 Grischuk Alexander ½ - ½ Vachier-Lagrave Maxime
3 Duda Jan-Krzysztof ½ - ½ Anand Viswanathan
4 Mamedyarov Shakhriyar 1 - 0 Giri Anish
5 Caruana Fabiano 0 - 1 Nepomniachtchi Ian