नयी दिल्ली : भारतीय पैरालिफ्टर परमजीत कुमार और मनप्रीत कौर ने दक्षिण कोरिया में चल रही 2022 एशिया ओशियाना ओपन चैम्पियनशिप में अपने अपने वर्ग में कांस्य पदक जीते। कुमार ने अपने तीसरे प्रयास में 163 किलो वजन उठाकर पुरूषों के 49 किलो ओपन फाइनल में कांस्य पदक हासिल किया। वह जोर्डन के उमर करादा और वियतनाम के ली वान कोंग से पीछे रहे।
मनप्रीत ने महिलाओं के 41 किलोवर्ग में 88 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। तोक्यो पैरालम्पिक की चैम्पियन गुओ लिंगलिंग और रजत पदक विजेता नि एन विडियासिह ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।