Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम रंची में खेला जाना है। जहां टीम इंडिया सीरीज जीतने का प्रयास करेगी। कल भारतीय टीम के खिलाड़ी रंची पुहंचे थे। वहीं धोनी ने रांची के अपने फार्म हाउस पर पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को डिनर पर आमंत्रित किया। ऐसे में टीम इडिया के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने डिनर के बाद मेहमान नवाजी पर साक्षी को कहा शाम को सबने बहुत मजे किए आपका शुक्रिया।

PunjabKesari
दरअसल, इन सब में सबसे मजेदार तरीके से पंत ने साक्षी और धोनी को कुछ इस तरह शुक्रिया कहा। पंत ने ट्विटर में लिखा- 'भाभी जी हमारा फिटनेस लेवेल बर्बाद कर रही हैं। शाम को सबने बहुत मजे किए। हमें होस्ट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को शुक्रिया।' वही पंत के अलावा कोहली और शमी ने भी धोनी और साक्षी का शुक्रिया किया। 

बता दें ये पहली बार नहीं है धोनी ने ऐसा किया हो। जब भी रांची में मैच होता है धोनी टीम को अपने घर में लंच या डिनर के लिए आमंत्रित करते हैं। बुधवार को जब टीम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची तो एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्‍या में क्रिकेट फैन्‍स अपने चहेते क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए उत्‍साहित नजर आए। खास कर जब लोकल बॉय धोनी एयरपोर्ट से बाहर निकले तो लोग माही-माही के नारे लगाते नजर आए और अपने का गर्मजोशी से स्‍वागत किया। 
 

PunjabKesari
 

PunjabKesari