Sports

जालन्धर : नॉटिंघम में चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम में दिर्नेश कार्तिक की जगह शामिल किए गए रिषभ पंत ने धमाकेदार शुरुआत की। पंत ने अपने करियर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला और साथ ही दिग्गज क्रिकेटरों की तारीफें भी बटोर ले गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पंत 22 रन पर नाबाद थे। बता दें कि छक्का लगाकर अपना खाता खोलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पंत का नाम अब 12वें नंबर पर आ गया है। उन्होंने इंगलैंड के स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर यह छक्का उड़ाया था। ऐसा कर वह पहले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं जिन्होंने छक्का लगाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना खाता खोला।

PunjabKesari

न्यूजीलैंड के मार्क क्रेग ने लगाया था पहली गेंद पर छक्का
2014 में न्यूजीलैंड के लिए पहला टेस्ट खेल रहे मार्क क्रेग ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर शानदार शुरुआत की थी। किंग्स्टन में वैस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान क्रेग ने सलमान बैन की गेंद पर यह कारनामा कर दिखाया था। बता दें कि छक्का लगाकर टेस्ट क्रिकेट में खाता खोलने का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बांगलादेशी क्रिकेटरों के नाम पर हैं। बांगलादेश के चार क्रिकेटर अब तक छक्के लगाकर अपना खाता खोल चुके हैं। 

ट्विटर पर भी पंत को मिली बधाइयां, देखें-

PunjabKesari