Sports

दोहाः उन्नीस बार के विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी ने यहां शुक्रवार को एशियाई 10 रेड स्नूकर टूर के पहले चरण में शानदार फार्म जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।           

आडवाणी ने विश्व चैम्पियन डेरेन मोर्गन पर 5-1 से जीत दर्ज की। बेस्ट आफ नौ फ्रेम में आडवाणी ने लगातार पांच फ्रेम जीतकर भारत के लिए पदक पक्का किया। अब वह आयरलैंड के फार्म में चल रहे ब्रेंडन ओडोनोघुए से भिड़ेंगे।           

मनन चंद्रा, वरूण मदान और कमल चावला अंतिम 16 नाकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे जबकि आडवाणी ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के हैरिस ताहिर को 5-2 से हराकर मोर्गन से भिड़ंत तय की थी।