Sports

नई दिल्ली : भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को वनुआतू में पोर्ट विला में ओसनियन डेवलपमेंट टूर्नामेंट में पहले-दूसरे स्थान के प्लेआफ में ताहिती को 2-0 से शिकस्त दी।

भारतीय टीम ने दूसरे हाफ में दो गोल दागे और पहला स्थान हासिल किया। मनवीर सिंह ने 71वें और विक्रम प्रताप सिंह ने 88वें मिनट में गोल किए।