Sports

स्पोर्ट्स डेस्क:  एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 180 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 99 रनों पर ही ऑल आऊट हो गई। चेन्नई इस तरह यह मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। ऐसे में मैच धोनी ने एक बार फिर स्टंपिंग के मामले में कमाल कर दिखाया है। वही मैच में धोनी ने एक ओवर में ही दो बार रॉकेट स्टंपिंग कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे है।

PunjabKesari
दरअसल, हुआ यूं कि धोनी अपनी तेज स्टंपिंग के लिए मशहूर हैं और इस मैच में भी उन्होंने ऐसी तेजी दिखाई कि हर कोई बस देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर धोनी की स्टंपिंग की जमकर तारीफ हो रही है। जहा धोनी ने तीन गेंद के अंदर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और क्रिस मोरिस को स्टंपिंग आउट कर पवेलियन भेजा। वही लोगों ने यहां तक कमेंट्स किए हैं कि धोनी इंसान नहीं हैं, सुपर ह्यूमन हैं। धोनी पिछले मैच में बुखार के चलते नहीं खेल पाए थे। इस मैच में उन्होंने प्लेइंग इलेवन में वापसी की। 


 

PunjabKesari