Sports

जालन्धर : फीफा विश्व कप में इंगलैंड के लिए 8 नंबर की जर्सी पहनने वाले प्लेयर कभी लकी नहीं रहे हैं। पिछले चार विश्व कप में यह प्लेयर कभी पैनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए। 1990 में क्रिस वैडल, 1998 में डेविड बैटी, 2006 में फ्रैंक लैंपर्ड तो 2006 में जॉर्डन हैंडरसन को 8 नंबर की जर्सी मिली थी लेकिन वह अहम मुकाबले में पैनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए थे। पेश है क्वार्टरफाइनल से पहले निकले कुछ रोचक आंकड़ें-
31 गोल कुल 146 में से मैचों के 80वें मिनट के बाद हुए। यह औसतन 21 प्रतिशत बनता है।
28 पैनल्टी रिकॉर्ड अब तक विश्व कप में दी जा चुकी है। इसमें से 21 गोल में बदली।
37 वां मैच (कुल 56 में से) ड्रा हुआ। यह विश्व कप की हिस्ट्री में लंबे समय बाद आया ड्रा मैच है।
03 विश्व कप में लगातार गोल करने वाले पहले पहले डिफैंडर बने कोलंबिया के यैरी मीना।
17 मैच बतौर कप्तान विश्व कप खेलने का डियागो मारोडोना का रिकॉर्ड तोड़ा मैक्सिको के राफा मार्केज ने। वह एंटोनियो कार्बाजल और लोथर मैथॉस के बाद 5 विश्व कप खेलने वाले प्लेयर भी बन गए हैं।
10 आत्मघाती गोल हो चुके हैं अब तक, इससे पहले रिकॉर्ड फ्रांस 1998 के विश्व कप (6 गोल) में बना था। 39 साल के रूसी गोलकीपर सर्गेई इग्राशेविच यह रिकॉर्ड बनाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बने।
07 बार लगातार अंतिम-16 में पहुंचा मैक्सिको पहले ही मैच में हारकर बाहर हुआ है। इस दौरान उन्होंने 13 गोल खाए जबकि एक भी गोल वह कर नहीं सके।
PunjabKesari
06 गोल बतौर कप्तान करने वाले प्लेयर बन गए हैं इंगलैंड के हैरीकेन। ऐसा कर उन्होंने माराडोना और अपने ही देश के गैरी लाइनकर का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। सिर्फ एक गोल उनके नाम यह रिकॉर्ड कर जाएगा।