स्टावेंगर नॉर्वे ( निकलेश जैन ) दुनिया के सबसे कठिन और मजबूत टूर्नामेंट माने जाने वाले नॉर्वे शतरंज 2019 मे भारत के विश्वनाथन आनंद नें लगातार तीसरी बार टाईब्रेक मुक़ाबले अरमागोदेन की सहायता से अमेरिका के वेसली सो को पराजित कर प्रतियोगिता मे तीसरी जीत के सहारे वापसी की ।
प्रतियोगिता मे अब तक आनंद नें क्लासिकल मुकाबलो मे एक भी जीत दर्ज नहीं की है पर अरमागोदेन टाईब्रेक के जरिये उन्होने 1.5-0.5 के स्कोर के साथ उन्होने पहले फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव फिर चीन के डींग लीरेन तो अब अमेरिका के वेसली सो को पराजित किया है ।
इस मुक़ाबले मे काले मोहरो से खेलते हुए आनंद नें राय लोपेज ओपनिंग मे वेसली सो पहले तो क्लासिकल में बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया और मैच आसानी से ड्रॉ रखा और फिर अरमागोदेन में स्लाव डिफेंस में एक बार फिर जब वेसली को नियम के मुताबिक सफ़ेद मोहरो से अतिरिक्त समय लेकर जीतना आवश्यक था उन्हे जीतने का कोई मौका नहीं दिया और यह मुक़ाबला जीत लिया । अन्य मुकाबलों में नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव को,रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक नें अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव को चीन एक यू यांगी नें अमेरिका के फबियानों करूआना को तो अर्मेनिया के लेवान अरोनियन नें चीन के डींग लीरेंन को 1.5-0.5 के अंतर से पराजित किया ।
देखे आनंद की जीत का विडियो विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
5 राउंड के बाद कार्लसन 8 अंक के साथ पहले , यू यांगी 6.5 अंक के साथ दूसरे ,अरोनियन और वेसली सो 6 अंक के साथ सयुंक्त तीसरे ,आनंद और डींग 5 अंक के साथ सयुंक्त चौंथे , ममेद्यारोव 4.5 अंक पर , करुआना 3.5 अंक , मेक्सिम 3 अंक तो ग्रीसचुक 2.5 अंक पर खेल रहे है ।
Standings after round 5
# |
Name |
Country |
Rating |
Points |
1 |
Magnus Carlsen |
Norway |
2875 |
8 |
2 |
Yu Yangyi |
China |
2738 |
6.5 |
3 |
Levon Aronian |
Armenia |
2752 |
6 |
4 |
Wesley So |
USA |
2754 |
6 |
5 |
Ding Liren |
China |
2805 |
5 |
6 |
Viswanathan Anand |
India |
2767 |
5 |
7 |
Shakhriyar Mamedyarov |
Azerbaijan |
2774 |
4.5 |
8 |
Fabiano Caruana |
USA |
2819 |
3.5 |
9 |
Maxime Vachier-Lagrave |
France |
2779 |
3 |
10 |
Alexander Grischuk |
Russia |
2775 |
2.5 |