Sports
स्टावांगर , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) विश्व के शीर्ष 10 शतरंज खिलाड़ियों के बीच होने वाले दुनिया के सबसे मजबूत टूर्नामेंट अल्टिबॉक्स शतरंज चैंपियनशिप में भारत के लिए तीसरे दिन अच्छी खबर आई जब 5 बार के विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद नें बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव को टाईब्रेक में पराजित करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की । पहले राउंड में कार्लसन से क्लासिकल में ड्रा और टाईब्रेक में हार का सामना करने के बाद दूसरे राउंड में उन्हे अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव से क्लासिकल में पराजय का सामना करना पड़ा था । तीसरे राउंड में हुए इस मुक़ाबले में आनंद नें काले मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग का सहारा लिया और क्लासिकल मुक़ाबला आसानी से ड्रा कर लिया । ऐसे में टाईब्रेक मुक़ाबले अरमागोदेन में उन्होने राय लोपेज खेलते हुए इस बार जीत दर्ज कर ली और इस मैच में 1.5-0.5 जीत के सहारे आनंद 2 अंको के साथ 10 वे स्थान से आगे बढ़कर आठवे स्थान पर आ गए है ।
 
PunjabKesari
इससे पहले राउंड 2 मे भारतके 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को दूसरे ही मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा था उन्हे अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव से पराजय का सामना करना पड़ा । सिसिलियन रोजोलिमों में हुए इस मुक़ाबले में आनंद लगभग बराबर चल रहे थे तभी मैच की 32 वी चाल से उन्हे अपना मोहरा घोडा गवाना पड़ा और फिर जल्द ही हार स्वीकार कर ली ।  पहले मैच में आनंद नें विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से ड्रॉ खेला था । आनंद के लिए उनकी लय थोड़ी चिंता की वजह नजर आ रही है । इससे पहले हुए ब्लिट्ज़ मुक़ाबले में भी उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था ऐसे में देखना होगा की आनंद कैसे वापसी करते है जबकि उनके सामने विश्व के दिग्गज युवा खिलाड़ी खेल रहे है । 
 
आनंद की जीत पर विडियो विश्लेषण देखे चेसबेस इंडिया के सौजन्य से

 

Standings after round 3

# Name Rtg 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 Pts
1 Carlsen 2875 ***   ½ 1         ½ 1 2   5.0/6
2 Ding Liren 2805   ***   ½ 1   ½ 0 2       4.0/6
3 Aronian 2752 ½ 0   ***   2       ½ 1   4.0/6
4 So 2754   ½ 0   ***   2     ½ 1   4.0/6
5 Mamedyarov 2774     0   ***   ½ 1 2     3.5/6
6 Yu Yangyi 2738   ½ 1   0   ***       ½ 1 3.0/6
7 Caruana 2819   0     ½ 0   ***     2 2.5/6
8 Anand 2767 ½ 0       0     ***   ½ 1 2.0/6
9 Grischuk 2775 0   ½ 0 ½ 0         ***   1.0/6
10 Vachier-Lagrave 2779           ½ 0 0 ½ 0   *** 1.0/6