Sports

नई दिल्ली : आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की पहली महिला भारतीय सदस्य नीता अंबानी को टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ 2020 के लिए खेलों में 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है।

PunjabKesari

खेल व्यवसाय के नेटवर्क आई स्पोर्ट्स कनेक्ट ने 2020 के लिए प्रभावशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें कहा गया है कि शुरू में इसमें 25 महिलाओं को चुना गया था जिसे हमारे पैनल में शामिल विशेषज्ञों की राय के बाद दस कर दिया गया। इसके अनुसार अंबानी की अगुवाई में मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनी तथा देश के विभिन्न खेलों की कई अन्य खेल परियोजनाओं में शामिल है।

PunjabKesari

इस सूची में नीता अंबानी के अलावा टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका, जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स, फुटबालर मेगान रैपिनो, फार्मूला वन की विपणन एवं संचार निदेशक एली नोर्मन, डब्ल्यूएनबीए की कमिश्नर कैथी इंगलबर्ट, फीफा महासचिव फातमा समोरा, स्पेशल ओलंपिक की सीईओ मेरी डेविस और ईसीबी की प्रबंध निदेशक महिला क्रिकेट क्लेरी कोनोर शामिल हैं। 

PunjabKesari