Sports

रियो डी जनेरियो : फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील के पहले मैच से एक महीने से भी कम समय पहले नेमार को फिर से चोट लगने का खतरा पैदा हो गया है। 34 साल के सैंटोस के स्टार खिलाड़ी ने बुधवार को सैन लोरेंजो के खिलाफ अपनी टीम का घरेलू कोपा सुदामेरिकाना मैच नहीं खेला, क्योंकि उन्हें पिंडली में चोट लगी थी। हालांकि, ब्राजीलियाई क्लब ने यह कहकर चिंताओं को दूर करने की कोशिश की कि चोट गंभीर नहीं है। 

सैंटोस टीम के डॉक्टर रोड्रिगो ज़ोगैब ने कहा कि यह फॉरवडर् खिलाड़ी 27 मई को ब्राजील के वर्ल्ड कप से पहले होने वाले पहले ट्रेनिंग सेशन के लिए तैयार हो जाएगा। न्यूज आउटलेट ‘ओ ग्लोबो' ने जोगैब के हवाले से कहा, 'नेमार नेशनल टीम में पूरी तरह फिट या लगभग फिट होकर शामिल होंगे। इस बात की भी संभावना है कि वह अगले मंगलवार को डेपोटिर्वो कुएन्का के खिलाफ खेल सकते हैं।' 

ब्राजील के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी (128 इंटरनेशनल मैचों में 79 गोल) नेमार ने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में ब्राजील के लिए खेला था। उस समय उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच के दौरान उनके घुटने का एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) टूट गया था। बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के इस पूर्व अटैकर को तब से चोटों से जूझना पड़ा है। पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद से, उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 38 मैचों में सिफर् 17 गोल किए हैं। 

ब्राजील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने सोमवार को कहा कि नेमार को 26 खिलाड़यिों की टीम में शामिल करने का फैसला उनकी हालिया फॉर्म के आधार पर नहीं किया गया है। इस इतालवी मैनेजर ने कहा, 'उनके लिए यह हमेशा से एक शारीरिक समस्या रही है। उन्होंने पिछले कुछ मैच लगातार खेले हैं। वह वल्डर् कप के पहले मैच से पहले अपनी शारीरिक फिटनेस में सुधार कर सकते हैं। 

इस तरह की प्रतियोगिताओं का अनुभव और टीम के भीतर उनके प्रति जो स्नेह है, वह टीम में सबसे अच्छा माहौल बनाने में मदद कर सकता है।' वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। ब्राज़ील इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा। इसके बाद ग्रुप सी में उसका मुकाबला हैती और स्कॉटलैंड से होगा।