Sports

माउंट मोनगानुई : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान केन विलियमसन के नाबाद 94 रनों की बदौलत पहले दिन तीन विकेट खोकर 222 रन बना लिए हैं। ग्रीन पिच पर न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने शुरुआती स्पैल में ही टॉप लैथम और टॉम ब्लंडेल की विकेट निकाल दी। लैंथम तो पहले ही ओवर में महज चार रन बनाकर चलते बने। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने डिफैंस मोड अपना लिया।

New Zealand vs Pakistan 1st Test, fantasy Tips, NZ vs PAK, Cricket news in hindi, Sports news, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान, केन विलियमसन, Kane williamson

केन विलियमसन और ब्लंडेल की मौजूदगी में न्यूजीलैंड का स्कोर पहले 10 ओवरों में महज 13 रन था। लेकिन तभी ब्लंडेल अपना धैर्य खो बैठे और अफरीदी की गेंद पर यासिर शाह को कैच थमा बैठे। उन्होंने पांच रन बनाए। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड ने मजबूती से वापसी की। विलियमसन ने रोस टेलर के साथ 120 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ न्यूजीलैंड को खराब स्थिति से निकाला बल्कि न्यूजीलैंड को मजबूत भी कर गए।

बेहद सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे विलियमसन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 243 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन बना लिए हैं। उनके साथी रोस टेलर ने भी 151 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाकर टीम के स्कोर में योगदान दिया। क्रीज पर अभी विलिमयसन के साथ 42 रन बनाकर हैनरी निकोल्स बने हुए हैं।

आमने सामने

कुल मुकाबले : 58 
न्यूजीलैंड : 12
पाकिस्तान : 25
टाई : 0
ड्रा : 21

माउंट माउंगानुई मैदान का इतिहास : 1 टेस्ट

New Zealand vs Pakistan 1st Test, fantasy Tips, NZ vs PAK, Cricket news in hindi, Sports news, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान, केन विलियमसन, Kane williamson
पहले बल्लेबाजी करते जीते : 1
पहली पारी का औसत स्कोर : 353
दूसरी पारी का औसत स्कोर 615
सर्वोच्च स्कोर 615 न्यूजीलैंड बनाम इंगलैंड
न्यूनतम स्कोर 197 इंगलैंड बनाम न्यूजीलैंड

दोनों टीमों की एकादश-

न्यूजीलैंड : 1. टॉम लेथम, 2 टॉम ब्लंडेल, 3 केन विलियमसन (कैप्टन), 4 रॉस टेलर, 5 हेनरी निकोल्स, 6 बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), 7 डेरिल मिशेल, 8 काइल जैमिसन, 9 टिम साउथी, 10 नील वैगनर, 11 ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान : 1. शान मसूद, 2. आबिद अली, 3. अजहर अली, 4. फवाद आलम, 5. हैरिस सोहेल, 6. मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), 7. फहीम अशरफ, 8. यासिर शाह / सोहेल खान, 9 शाहीन अफरीदी, 10. मोहम्मद अब्बास, 11. नसीम शाह।