Sports

क्वीन्सटाउन: अजितेश संधू पहले दौर में संयुक्त 25वें स्थान के साथ गुरुवार को यहां 100वें न्यूजीलैंड ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में भारतीय के बीच शीर्ष पर रहे। संधू ने अंतिम लम्हों में दो बोगी के बावजूद तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया।

PunjabKesari
अन्य भारतीयों में शिव कपूर और खलिन जोशी दोनों दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 42वें जबकि विराज मादप्पा (73) संयुक्त 110वें स्थान पर हैं। ये सभी पार 72 हिल कोर्स पर खेल रहे थे। एस चिकारंगप्पा (73) और राहिल गंगजी (71) क्रमश: 59वें और 87वें स्थान पर हैं। ये दोनों पार 71 के मिलब्रूक रिसार्ट कोर्स पर खेल रहे थे।