Sports

नई दिल्लीः बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपने नागिन डांस के लिए दुनियाभर में मशहूर हो चुके हैं। जहां फैंस उनके डांस को देख शुख होते हैं तो कईयों ने सवाल भी उठाए। इस साल के शुरू में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने निदाहस ट्राॅफी के दाैरान डांस करते हुए सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अक एक बार फिर 28 सितंबर को वह पल आया जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने फैन्स को मैदान पर नागिन डांस की झलक दिखा दी।

एशिया कप 2018 के फाइनल में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच खेला गया। बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम ने शिखर धवन को आउट करने के बाद उनके सामने नागिन डांस किया।

भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना उतार-चढ़ाव से भरा है। भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन (15) नजमुल इस्लाम की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से खेलने के प्रयास में सौम्य सरकार के हाथों लपके गए।

एशिया कप-2018 के फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बाद भी 48.5 ओवरों में 222 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने इस लक्ष्य को सात विकेट खोने के बाद आखिरी गेंद पर हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

जानें काैन सी टीम कब बनी विजेता-
1984       श्रीलंका को 2-0 से हरा भारत बना चैंपियन
1986       पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
1988      श्रीलंका को 6 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
1990/91 श्रीलंका को 7 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
1995      श्रीलंका को 8 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
1997      भारत को 8 विकेट से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
2000      श्रीलंका को 39 रन से हरा पाकिस्तान बना चैंपियन
2004       भारत को 25 रन से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
2008       भारत को 100 रन से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
2010      श्रीलंका को 81 रन से हरा भारत बना चैंपियन
2012      बांग्लादेश को 2 रन से हरा पाकिस्तान बना चैंपियन
2014      पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा श्रीलंका बना चैंपियन
2016      बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन
2018      बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा भारत बना चैंपियन