Sports

माजीतर ,सिक्किम ( निकलेश जैन ) भारतीय सीनियर शतरंज चैंपियनशिप का आज से शुभारंभ हो गया और इस वर्ष वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम के सामने अपने खिताब को बचनेकी बड़ी चुनौती होगी क्यूंकी इस बार मुक़ाबला काफी कडा नजर आ रहा है । प्रतियोगिता की शीर्ष वरीयता पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन और 5 बार के कॉमनवैल्थ विजेता ग्रांड मास्टर अभिजीत गुपत्र को दी गयी है और ग्रांड मास्टर अरविंद चितांबरम को दूसरी वरीयता मिली है । ग्रांड मास्टर वैभव सूरी ,दीप सेनगुप्ता ,ललित बाबू ,दीप्तयान घोष ,संदीपन चंदा ,दीपन चक्रवर्ती ,विसाख एनआर और विष्णु प्रसन्ना को क्रमशः तीसरे से लेकर दसवी वरीयता दी गयी है । प्रतियोगिता मे भारत के 22 राज्यो से 19 ग्रांड मास्टर ,23 इंटरनेशनल मास्टर और 57 इंटरनेशनल टाइटल होल्डर समेत कुल 186 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।पहले दिन अधिकतर मुक़ाबले वरीयता  प्राप्त खिलाड़ियो के नाम रहे ।

पहले बोर्ड पर अभिजीत गुप्ता के लिए जीत बिलकुल आसान नहीं रही देखे विडियो विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

हालांकि तीसरे बोर्ड पर दिल्ली के तीसरे वरीय वैभव सूरी को 95 वे वरीय जम्मू कश्मीर के सुमित ग्रोवर नें 73 चाल लंबे चले मुक़ाबले मे ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया । पर उनके अलावा शीर्ष 10 के सभी प्रमुख खिलाड़ियों नें आसान जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की । 

Pairings/Results

Round 1 on 2019/12/10 at 02:00 P.M.

Bo. No.   Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg No.
1 1 GM Gupta Abhijeet 2611 0 1 - 0 0   Ayush Sharma 1985 93
2 94   Tamang Thendup 1979 0 0 - 1 0 GM Aravindh Chithambaram Vr. 2605 2
3 3 GM Vaibhav Suri 2597 0 ½ - ½ 0   Sumit Grover 1978 95
4 96   Nikhil M 1960 0 0 - 1 0 GM Sengupta Deep 2564 4
5 5 GM Lalith Babu M R 2556 0 1 - 0 0   Likhit Chilukuri 1954 97
6 98   Singh Pritam 1953 0 0 - 1 0 GM Ghosh Diptayan 2555 6
7 7 GM Chanda Sandipan 2545 0 1 - 0 0   Nandhini Saripalli 1949 99
8 100   Trailokya Nanda 1948 0 0 - 1 0 GM Deepan Chakkravarthy J. 2535 8
9 9 GM Visakh N R 2516 0 1 - 0 0   Aishwin Daniel 1941 101
10 102   Pradeep Tiwari 1940 0 0 - 1 0 GM Vishnu Prasanna. V 2493 10
11 11 GM Anurag Mhamal 2490 0 1 - 0 0 WFM Bidhar Rutumbara 1939 103
12 104   Rathore S.K. 1939 0 0 - 1 0 IM Vignesh N R 2475 12
13 13 GM Kunte Abhijit 2467 0 1 - 0 0   Gurung Rohit 1917 105
14 106   Aaditya Dhingra 1912 0 0 - 1 0 IM Das Arghyadip 2459 14
15 15 IM Krishna C R G 2459 0 ½ - ½ 0   Sharan Rao 1912 107
16 108   Keshav Kothari 1895 0 ½ - ½ 0 IM Ravi Teja S. 2455 16
17 17 IM Shyaamnikhil P 2455 0 1 - 0 0   Arora Honi 1889 109
18 110   Harisurya Bharadwaj Gundepudi 1876 0 ½ - ½ 0 GM Bakre Tejas 2445 18
19 19 GM Laxman R.R. 2444 0 1 - 0 0   Ajay Kumar Rai 1871 111
20 112   Gajendra Singh 1861 0 0 - 1 0 IM Das Sayantan 2440 20