Sports

रांची : अर्जुन अवार्ड्री तजिंदरपाल सिंह तूर ने विश्व चैंपियनशिप की निराशा को पीछे छोड़ते हुए 59वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को गोला फेंक स्पर्धा में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। एएफआई का प्रतिनिधित्व कर रहे तूर ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 20.92 मीटर की थ्रो के साथ पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों में बनाये गए 20.75 मीटर के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर सोना जीत लिया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह थ्रो फेंकी।

तूर ने इस महीने के शुरू में दोहा में विश्व चैंपियनशिप में 20.43 मीटर का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था लेकिन वह 18वें स्थान पर रहकर बाहर हो गए थे। तूर ने राष्ट्रीय रिकॉडर् तोडा लेकिन वह 21.10 मीटर के ओलम्पिक क्वालीफाइंग मार्क से दूर रह गए। उन्होंने जीत के बाद कहा कि वह इस महीने बाद में चीन के वुहान में विश्व सैन्य खेलों में ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे।

नोह निर्मल टॉम और वीके विस्मया ने 400 मीटर दौड़ में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब 45.88 और 52.71 सेकंड के साथ जीते। प्रियंका ने महिला लम्बी कूद स्पर्धा 6.16 मीटर की छलांग के साथ जीती। रेलवे की भावना जाट ने महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा 1:38:30.00 के समय के साथ जीती और 2006 में दीपमाला देवी के 1:39:30.40 के समय में सुधार किया।