नेशनल जूनियर शतरंज - कार्तिक वेंकटरमन को एकल बढ़त

Edited By Niklesh Jain,Updated: 04 Dec, 2018 04:26 PM

national junior chess 2018

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही नेशनल जूनियर शतरंज स्पर्धा में अंतिम दो राउंड बचे है और ऐसे में फिलहाल आंध्र प्रदेश के ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड कार्तिक वेंकटरमन 9 राउंड के बाद  8 अंक बनाकर सबसे आगे चल...

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही नेशनल जूनियर शतरंज स्पर्धा में अंतिम दो राउंड बचे है और ऐसे में फिलहाल आंध्र प्रदेश के ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड कार्तिक वेंकटरमन 9 राउंड के बाद  8 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है । उन्होने नौवें राउंड में बंगाल के आरोण्यक घोष से ड्रॉ खेलकर अपनी बढ़त सीधे 1 अंक पर पहुंचा दी । कार्तिक नें अब तक प्रतियोगिता में सात जीत और दो ड्रॉ के साथ बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और फिलहाल वह खिताब के सबसे तगड़े दावेदार नजर आ रहे है । उनके बाद तीन खिलाड़ी 7.5 अंक बनाकर खेल रहे है , उड़ीसा के इंटरनेशनल मास्टर राकेश जेना , महाराष्ट्र के सम्मेद जयकुमार शेठे , गोवा के नितीश बेरुलकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । उनके ठीक पीछे मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्रि , दिल्ली के आर्यन वर्षने , महाराष्ट्र के सुयोग वाघ और बंगाल के आरोण्यक घोष 7 अंको के साथ अभी भी ख़िताबी दौड़ में बने हुए है । 

अगले वर्ष विश्व जूनियर है नई दिल्ली में - अगले वर्ष क्यूंकी विश्व जूनियर शतरंज स्पर्धा दिल्ली में आयोजित है इस लिहाज से इस बार भारतीय टीम का चयन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है क्यूंकी इससे पहले भारत में हुए विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप नें भारत को कई सितारे दिये है । विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन भारत में अगले वर्ष  14 से 26 अक्तूबर के मध्य किया जावेगा । 

राउंड 10 के मुक़ाबले  

Bo. No.   Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg No.
1 1 GM Karthik Venkataraman 2527 8   7 FM Wagh Suyog 2240 20
2 15 FM Nitish Belurkar 2310     Sammed Jaykumar Shete 2368 6
3 27   Aaryan Varshney 2200 7   IM Rakesh Kumar Jena 2394 2
4 12 CM Aronyak Ghosh 2343 7   7 FM Anuj Shrivatri 2357 8
5 3 IM Rahul Srivatshav P 2391     Ritviz Parab 2309 16
6 5 IM Raghunandan Kaumandur Srihari 2378   FM Dushyant Sharma 2271 18
7 7 FM Rajdeep Sarkar 2362     Anustoop Biswas 2222 24
8 19   Saurabh Anand 2246     Neelash Saha 2351 9
9 10 FM Rathanvel V S 2349   AGM Rathneesh R 2017 46
10 23   Pranavananda V 2230     Pranav V 2311 14
11 35   Panda Sambit 2132   6   Srihari L 2165 31
12 41   Anadkat Kartavya 2054 6   6   Raahul V S 2381 4
13 11 FM Audi Ameya 2347 6   6   Tarun V Kanth 2030 43
14 13   Kaustuv Kundu 2337 6   6   Arpan Das (Jr) 2000 51
15 17 FM Pranav Anand 2274 6   6   Sibi Visal R 1884 66
16 25   Aradhya Garg 2221 6   6   Gaurav Rajesh Zagade 1975 52
17 44 FM Harshal Shahi 2024 6   6   Harshavardhan G B 2163 32
18 45   Polakhare Aryan 2023 6   6   Mahindrakar Indrajeet 2141 34
19 53   Pattnayak Nilsu 1959 6   6   Manish Anto Cristiano F 2073 38
20 103   Bhavesh Mahajan 1703 6     Subhayan Kundu 2185 28

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!