कार्तिक और साक्षी बने नेशनल जूनियर शतरंज चैम्पियन

Edited By Niklesh Jain,Updated: 06 Dec, 2018 06:53 PM

national junior  u 19  chess championship 2018

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही नेशनल जूनियर शतरंज स्पर्धा का समापन आज आंध्र प्रदेश के ग्रांड मास्टर कार्तिक वेंकटरमन और महाराष्ट्र की साक्षी चित्लांगे के विजेता बनने के साथ हो गया ।

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रही नेशनल जूनियर शतरंज स्पर्धा का समापन आज आंध्र प्रदेश के ग्रांड मास्टर कार्तिक वेंकटरमन और महाराष्ट्र की साक्षी चित्लांगे के विजेता बनने के साथ हो गया । 

प्रतियोगिता में शुरुआत से ही खिताब के दावेदार रहे कार्तिक नें अंतिम राउंड में रोमांचक मुक़ाबले में कर्नाटका के इंटरनेशनल मास्टर रघुनंदन श्री हरी को पराजित करते हुए 9 अंको के साथ खिताब पर कब्जा कर लिया । खिताब के अन्य दावेदार रहे , 8 अंको पर खेल रहे उड़ीसा के राकेश जेना और महाराष्ट्र के सम्मेद शेठे नें पहले बोर्ड पर ड्रॉ खेला तो दूसरे बोर्ड पर महाराष्ट्र के सुयोग वाघ और गोवा के नितीश बेरुलकर के बीच भी मुक़ाबला अनिर्णीत रहा और यह सभी खिलाड़ी 8.5 अंको पर रहे  जबकि अंतिम राउंड में 7.5 अंको पर खेल रहे 3 अन्य खिलाड़ी भी 8.5 अंको पर आ गए । ऐसे में टाईब्रेक के आधार पर राकेश जेना दूसरे ,नितीश बेरुलकर तीसरे , सम्मेद शेठे चौंथे ,बंगाल के अरोण्यक घोष पांचवे तो राजदीप सरकार छठे स्थान पर रहे , सातवे स्थान पर तमिलनाडू के प्रणव वी तो आठवे स्थान पर सुयोग वाघ रहे । 8 अंको पर मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्रि नौवें ,तो बिहार के सौरभ आनंद दसवे स्थान पर रहे । 

फ़ाइनल रंकिंग बालक वर्ग 

Rk. SNo   Name Typ sex Gr FED Rtg RtgI RtgN Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5  Rp w-we K rtg+/-
1 1 GM Karthik Venkataraman U19     IND 2527 2527 0 A P 9,0 0,0 76,0 80,0 63,25 8 2455 0,23 10 2,3
2 2 IM Rakesh Kumar Jena U17     IND 2394 2394 0 Odi 8,5 0,0 75,5 81,0 60,75 7 2397 0,91 10 9,1
3 15 FM Nitish Belurkar U17     IND 2310 2310 0 Goa 8,5 0,0 75,0 79,5 58,75 7 2411 1,73 20 34,6
4 6   Sammed Jaykumar Shete U19     IND 2368 2368 0 Mah 8,5 0,0 74,5 80,0 59,00 7 2365 0,83 20 16,6
5 12 CM Aronyak Ghosh U15     IND 2343 2343 0 W B 8,5 0,0 73,0 78,5 58,50 6 2310 0,63 20 12,6
6 7 FM Rajdeep Sarkar U17     IND 2362 2362 0 W B 8,5 0,0 72,0 77,5 57,75 7 2324 0,37 10 3,7
7 14   Pranav V U13     IND 2311 2311 0 T N 8,5 0,0 69,5 75,0 56,75 8 2267 0,22 20 4,4
8 20 FM Wagh Suyog U19     IND 2240 2240 0 Mah 8,5 0,0 65,0 70,0 53,50 7 2136 0,01 20 0,2
9 8 FM Anuj Shrivatri U15     IND 2357 2357 0 M P 8,0 0,0 70,5 76,5 54,75 5 2262 -0,37 20 -7,4
10 19   Saurabh Anand U17   Nati IND 2246 2246 0 Bih 8,0 0,0 64,5 69,5 50,50 6 2097 -0,63 20 -12,6

 

बालिका वर्ग में अंतिम राउंड में काफी उलटफेर हुए जिनसे सारे समीकरण ही पलट गए पहले टेबल पर 8.5 अंको पर सबसे आगे चल रही और खिताब की दावेदार महाराष्ट्र की आकांक्षा हागवाने को जीत लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी पर अंतिम राउंड में उन्हे केरला की मेघना सीएच से अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी और परिणाम स्वरूप दूसरे टेबल पर 8 अंको पर खेल रही महाराष्ट्र की महिला इंटरनेशनल मास्टर साक्षी छित्लांगे नें तामिलनाडु की प्रियंका वी को पराजित करते हुए 9 अंक बनाकर खिताब पर कब्जा कर लिया । आकांक्षा हारकर भी दूसरे स्थान पर आने में सफल रही । 8.5 अंको पर ही टाईब्रेक के आधार पर दिल्ली की वन्तिका अग्रवाल तीसरे तो केरला की मेघना सीएच चौंथे स्थान पर रही । 8 अंको पर टाइब्रेक के आधार पर महाराष्ट्र की मृदुल देहांकर पांचवे ,कर्नाटका की प्रियंका नौताकी छठे , महाराष्ट्र की आशना माखीजा सातवे स्थान तो आंध्र प्रदेश की तौशाली वी आठवे स्थान पर रही ,7.5 अंको के साथ तमिलनाडू की एल ज्योत्स्ना नौवे तो महाराष्ट्र की रुजुता बख्सि दसवें स्थान पर रही । 

 

फ़ाइनल रैंकिंग बालिका वर्ग 

Rk. SNo   Name Typ sex Gr FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 3 WIM Chitlange Sakshi F19 w   IND 2237 Mah 9,0 0,0 74,0 79,5 63,25 7
2 2 WIM Aakanksha Hagawane F19 w   IND 2264 Mah 8,5 0,0 78,0 84,0 63,50 7
3 4 WIM Vantika Agrawal F17 w   IND 2210 Del 8,5 0,0 73,5 79,0 58,75 7
4 21 WFM Meghna C H F19 w   IND 1879 Ker 8,5 0,0 65,0 70,0 54,25 6
5 7 WCM Mrudul Dehankar F15 w   IND 2136 Mah 8,0 0,0 70,0 75,0 52,50 7
6 1 WIM Priyanka Nutakki F17 w   IND 2293 A P 8,0 0,0 70,0 74,0 51,50 7
7 6 WFM Makhija Aashna F17 w   IND 2197 Mah 8,0 0,0 68,0 73,5 52,25 6
8 26   Toshali V F17 w   IND 1859 A P 8,0 0,0 64,5 69,0 49,50 7
9 10 WCM Jyothsna L F15 w   IND 2060 T N 7,5 0,0 76,5 81,5 53,50 5
10 15   Bakshi Rutuja F19 w   IND 1981 Mah 7,5 0,0 74,0 79,5 51,50 6

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!