Sports

चोरजोव (पोलैंड): क्रिस्टियानो बिरागी के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत इटली ने रविवार को यहां पोलैंड को 1-0 से हराकर नेशन्स लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जीवंत रखी।
PunjabKesari
डिफेंडर बिरागी ने लीग ए में ग्रुप तीन के इस मैच के दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में यह महत्वपूर्ण गोल किया। यह उनका इटली की तरफ से पहला गोल है। पोलैंड की टीम का इस हार से लीग बी में खिसकना तय हो गया है।
PunjabKesari
राबर्टो मनचीनी के मुख्य कोच बनने के बाद इटली की यह पहली जीत है। चार बार के चैंपियन इटली के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद इस साल मई में मनचीनी को कोच बनाया गया था। इटली अगले मैच में 17 नवंबर को पुर्तगाल से भिड़ेगा। पोलैंड इसके तीन दिन बाद पुर्तगाल का सामना करेगा।