Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल में भले ही मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पा रही हैं। पर उनकी ब्रैंड वैल्यू में इसका असर नहीं पड़ा है और दोनों ही टीमों की ब्रैंड वैल्यू लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जारी हुई फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे ब्रैंड वैल्यू वाली टीम है।

रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की ब्रैंड वैल्यू 1.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। जबकि इस मामले में उसे चेन्नई सुपर किंग्स से टक्कर मिल रही है। चेन्नई की टीम 1.15 बिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं आईपीएल की तीसरी सफलतम टीम कोलकाता नाईट राईडर्स इस लिस्ट में भी तीसरे स्थान पर है। कोलकाता की 1.1 बिलियन डॉलर की ब्रैंड वैल्यू है। लगातार 8 मैच हारने के बाद भी मुंबई इंडियंस की ब्रैंड वैल्यू कम नहीं हुई है।

2022 में सबसे मूल्यवान आईपीएल टीमें

1. मुंबई  - 1.3 बिलियन डॉलर
2. चेन्नई  - 1.15 बिलियन डॉलर
3. कोलकाता - 1.1 बिलियन डॉलर
4. लखनऊ - 1.075 बिलियन डॉलर
5. दिल्ली - 1.035 बिलियन डॉलर
6. बेंगलुरु - 1.025 बिलियन डॉलर
7. राजस्थान - 1 बिलियन डॉलर
8. हैदराबाद - 970 मिलियन डॉलर
9. पंजाब - 925 मिलियन डॉलर
10. गुजरात - 850 मिलियन डॉलर
  
इस लिस्ट में खास बात यह है कि अंक तालिका में जो टीमें सबसे नीचे हैं जैसे वहीं टीमें ब्रैंड वैल्यू के मामले पहले तीन स्थान पर काबिज हैं। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 10वें स्थान पर है, चेन्नई सुपर किंग्स 9वें स्थान पर है और कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम 8वें स्थान पर है।