Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 13वें सीज़न का आगाज़ मुंबई और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। दोनों ही टीमें एक दूसरी की चिर प्रतिद्विंदी हैं। दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफलत टीमों में शुमार हैं। जहां चेन्नई की टीम ने आईपीएल के खिताब को तीन बार अपने नाम किया है वहीं मुंबई ने चार बार इस खिताब को जीता है। दोनों ही टीमें जब एक दूसरे के सामने आती हैं तो मैच रोमांचक हो जाता है। दोनों ही टीमें आईपीएल में 30 बार आमने सामने हुई हैं जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी दस मैचों के आंकड़े कुछ इस तरह हैं- 

2015 : चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
2015 : मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
2015 : मुंबई इंडियंस ने 25 रन से जीत दर्ज की
2015 : मुंबई इंडियंस ने 41 रनों से जीत दर्ज की
2018 : चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट से जीत दर्ज की
2018 : मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
2019 : मुंबई इंडियंस ने 37 रन से जीत दर्ज की
2019 : मुंबई इंडियंस ने 46 रन से जीत दर्ज की
2019 : मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
2019 : मुंबई इंडियंस ने 1 रन से जीत दर्ज की

PunjabKesari

मुंबई और चेन्नई की टीमों के बीच में 30 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में मुंबई की टीम ने चेन्नई को कड़ी टक्कर देते हुए 18 मैच जीते हैं वहीं चेन्नई की टीम 12 मैचों में ही जीत हासिल करने में सफल हो सकी है। अगर बात करें चेन्नई  की तो चेन्नई को मुंबई के खिलाफ 2018 में आखिरी जीत हासिल हुई थी। 

PunjabKesari

मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई को एक ही सीज़न में लगातार 4 बार हराने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। दूसरी किसी भी टीम के आंकड़े चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतने अच्छे नहीं हैं। लेकिन धोनी की टीम इस बार मुंबई को पटखनी दे हिसाब बराबर करने की कोशिश करेगी।