Sports

नई दिल्ली : अंक तालिका में नंबर एक पर चल रही मुंबई इंडियंस ने बीते दिनों राजस्थान रॉयल्स की टीम को 00 से हराकर बता दिया कि आखिर क्यों चार बार मुंबई आईपीएल चैम्प्यिन बनी। इस सीजन में भी मुंबई इंडियंस के प्लेयरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। खास तौर पर डैथ ओवरों में जब विरोधी गेंदबाज हावी होने की कोशिश करते हैं तो ऐसे में मुंबई के बल्लेबाज गेंदबाजों पर हावी हो रहे हैं। अगर पिछले चार मैचों के आंकड़े देखें जाएं तो 16 से 20 ओवरों के बीच मुंबई के बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बना रहे हैं। देखें आंकड़े-

Cricket

16 से 20 ओवरों में बनाए गए रन
89/1 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दुबई
89/1 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, अबू धाबी
61/1 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शारजाह
68/0 बनाम राजस्थान रॉयल्स, अबू धाबी

मुंबई के बल्लेबाजों ने सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मुंबई के पांच बल्लेबाज (सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ईशान किशन, डिकॉक, पोलार्ड) एक टीम के खिलाफ अर्धशतक लगा चुके हैं। देखें रिकॉर्ड-


5 - मुंबई इंडियंस
4 - चेन्नई सुपर किंग्स
4 - राजस्थान रॉयल्स
4 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 - सनराइजर्स हैदराबाद
3 - दिल्ली कैपिटल्स
2 - कोलकाता नाइट राइडर्स
2 - किंग्स इलेवन पंजाब

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लिए 
मुंबई के बल्लेबाज जिस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं उसी तरह गेंदबाज भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो मुंबई के गेंदबाज सर्वाधिक 10 बार पावरप्ले में बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा चुके हैं। मुंबई इस ममाले में पंजाब के साथ संयुक्त तौर पर पहले नंबर पर है। देखें आंकड़े-

PunjabKesari

10 पंजाब/मुंबई
9 दिल्ली कैपिटल्स
8 सनराइजर्स हैदराबाद
6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
5 कोलकाता नाइट राइडर्स
4 चेन्नई सुपर किंग्स
3 राजस्थान रॉयल्स