Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2020 (IPL 2020) सीजन का आगाज 29 मार्च से होने वाला है और पहला मैच गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर-अप चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। इससे पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान धोनी अपनी एक नन्ही फैन से मिले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी फैंस के साथ वीडियो

सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस के साथ-साथ धोनी की फैंस के साथ भी कई वीडियोज वायरल हो रही हैं जिसमें एक और नया वीडियो वायरल हो रहा है। प्रैक्टिस सेशन के बाद धोनी जब वापस जाने लगते हैं तो इस दौरान उनकी मुलाकात एक नन्ही फैन से होती है जिसके बाद वह अपनी इस फैन से बातें करते और हाई फाइव करते हुए नजर आए। इसके बाद धोनी अपने कुछ अन्य फैंस से भी मिलते हैं। इस वीडियो को धोनी एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है और इसे 40 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020

गौर हो कि आईपीएल का इंतजार लोग बेसबरी से कर रहे हैं और इसका एक कारण धोनी की क्रिकेट के मैदान में वापसी भी है। वर्ल्ड कप 2019 में हारने के बाद से ही धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है और अब वह 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। इसी के साथ ही आईपीएल में उनकी परफार्मैंस ही तय करेगी कि वह भारतीय टीम में वापसी करेंगे या नहीं।