Sports

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार सीजन का दूसरा मैच जीतकर राहत की सांस ली। चेन्नई के लिए सबसे बड़ी खुशी ओपनर्स द्वारा रन बनाना रही। दोनों ओपनर्स ने 181 रन की अटूट साझेदारी कर चेन्नई को मैच जितवा दिया। मैच जीतने के बाद धोनी ने बताया कि आखिर कैसे उनकी टीम परफार्मेंस सुधारने में कामयाब रही। धोनी ने कहा- हमने बस छोटी चीजों को सही किया। हमें प्रक्रिया में पूरा विश्वास था। हम आज की तरह की शुरुआत के लिए देख रहे थे। यहीं से अनुभव मायने रखता है। यह अधिक आक्रामक होने के बारे में नहीं है।

वहीं, वॉटसन की पारी पर धोनी बोले- वह आज नेट्स में अच्छे दिख रहे थे। लेकिन आप जो चाहते हैं, उसे दोहराना होता है। बस वह कुछ ही समय से चल नहीं रहे थे। फाफ हमारे लिए हमेशा से अच्छे रहे हैं। वह गेंदबाजों को हमेशा लैप शॉट लगाकर भ्रमित करते रहते हैं। वे एक-दूसरे की तारीफ भी करते हैं। 

वहीं, कोचफ्लेमिंग के साथ रिश्ते पर धोनी ने कहा- इस शख्स को उतनी पहचान नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी। हमारे बीच अच्छी बात यह है कि हम अपने बीच की हर बात को तय करते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारे पास चयनों पर बहस नहीं है। लेकिन यह हमारे बीच रहता है।

धोनी बोल- हमने तय करना होता है- गेंदबाजों ने बहुत अच्छा काम किया है। हमारी योजना के अनुसार गेंदबाजी की है या नहीं। बस सही तरह के शॉट्स के साथ आगे बढऩा होता है। मुझे लगा कि वाटो और फाफ ने वहीं शॉट्स खेले जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उन्हें वहां देखना बहुत अच्छा लगता है।