Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी कई सालों से रांची में रह रहे हैं। लेकिन अब लगता है कि वह मुंबई शिफ्ट होने की तैयारियों में हैं। दरअसल, धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि धोनी अब मुंबई में बसने की तैयारी में हैं। 

PunjabKesari

मुंबई में बन रहे धोनी के नए घर का काम पूरे जोरों पर हैं। साक्षी ने नए घर के निर्माण की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, नया घर। 

PunjabKesari

आर्किटेक्ट डिजाइनर शांतनु गर्ग धोनी के नए घर को डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने धोनी और साक्षी को टैग करते हुए लिखा, मेरे सपने की आखिरी कास्ट। 

PunjabKesari

गौर हो कि धोनी ने इस साल 15 अगस्त शाम 7.30 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी जिसके बाद वह आईपीएल 2020 में खेलते नजर आए थे। हालांकि आईपीएल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बीते 13 सालों में सबसे खराब रहा और पहली बार वह प्लेऑफ में जगह बनाने से भी चूक गई। धोनी ने लीग मैचों के बाद कहा था कि उनकी टीम अगले साल मजूती के साथ वापसी करेगी।