Sports

स्पोट्र्स डेस्क : जब कभी भी दुनिया के महान वनडे खिलाडिय़ों की बात होगी तो उस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम हर किसी की जुबान पर होना स्वाभाविक होगा। धोनी दुनिया के बैस्ट फिनिशर में से एक हैं। धोनी ने कई मौकों पर भारत के लिए मैच जिताऊ पारियां खेल कर भारत को मैच जिताया है। धोनी अब बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर हो गए हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर धोनी की उपलब्धियां गिनाती कई पोस्ट और वीडियोज वायरल होती रही। आइए आज हम आपको बताते हैं धोनी की पांच बेहतरीन पारियों के बारे में जिसे दुनिया कभी भूल नहीं पाएगी।

महेंद्र सिंह धोनी वाइजैग में पहला शतक

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, dhoni hd images
2005 मे वाइजैग के मैदान पर अपने वनडे करियर के चौथे ही मैच में धोनी ने चिर प्रतिद्वदीं पाकिस्तान के खिलाफ 123 गेंदो पर 148 रनों की धुआंधार पारी खेल कर क्रिकेट जगत में सुर्खियों में आ गए। इस पारी में धोनी ने 15 बाउंड्रीज लगाई थी। धोनी की इस पारी के बदौलत भारत की टीम ने पाकिस्तान को 356 रन का लक्ष्य दिया और भारत ने यह मैच 58 रनों से जीत लिया।

महेंद्र सिंह धोनी श्रीलंका के खिलाफ खेली यादगार पारी 

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, dhoni hd images
साल 2005 में ही धोनी ने जयपुर के मैदान पर श्रीलंका खिलाफ183 रन बनाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली । 299 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरूआती झटके के बाद आए धोनी ने भारतीय पारी को आगे ले गए और अकेले दम पर मैच जीता कर वापिस आए। इस पारी के दौरान धोनी ने 11 छ्कके जड़े थे जो उस समय भारतीय रिकॉर्ड था।  

महेंद्र सिंह धोनी विश्व विजयी छक्का

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, dhoni hd images
2011 के विश्व कप के फाइनल में धोनी तब बल्लेबाजी करने आए जब भारत की टीम मुश्किल में थी। सभी की नजऱे भारतीय टीम के कप्तान धोनी पर थी। धोनी ने बड़े मंच पर आकर छक्का मारकर भारत को 28 साल बाद विश्व कप दिलाया। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में खेली गई इस पारी के दौरान धोनी ने नाबाद 91 रन की पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। 

महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया में छक्का मार बचाई साख

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, dhoni hd images
साल 2012 में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडीलेड के मैदान पर वनड मैच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 270 रन का लक्ष्य दिया। गंभीर ने भारत को अच्छी शुरूआत दी बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मैच में वापसी कर ली। इसके बाद धोनी ने भारत की पारी आखिरी ओवर तक ले गए। धोनी ने फिर अपने अंदाज में गेंदबाज क्लिंट मैके को 112 मीटर का छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई।  

महेंद्र सिंह धोनी फिनिशर 

MS Dhoni photos, MS Dhoni images, dhoni hd images
साल 2013 में चैंपियंस टॉफी जीतकर भारतीय टीम विंडीज के दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज खेलने गई। श्रीलंका की टीम ने भारत 202 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नही रही। लगातार अंतराल पर भारत के व विकेट गिरते चले गए। धोनी ने इंशात शर्मा के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाया और आखिरी ओवर में 15 रन बनाकर भारत को एक यादगार जीत दिलाई।