Sports

जालन्धर : महेंद्र सिंह धोनी जितने हिट ऑन फील्ड पर हैं उतने ही हिट वह ऑफ फील्ड में भी है। इसकी एक उदाहरण तब देखने को मिली जब धोनी ने अपनी बेटी के साथ सोशल साइट्स पर एक वीडियो शेयर की। इसमें वह बेटी जीवा के साथ अलग-अलग भाषाओं में बात करते नजर आते हैं। मजे की बात यह है कि जीवा भी अलग-अलग भाषाओं में पापा धोनी की बातों का जवाब देती है। वीडियो की शुरुआत में धोनी तमिल भाषा में पूछते हो- कैसे हो। जीवा तमिल में ही जवाब देती है। इसके बाद धोनी बिहारी, पंजाबी और गुजराती में भी जीवा से यही सवाल दोहराते हैं जिसका जीवा बड़ी होशियारी से जवाब देती हुई नजर आती है। वीडियो का सबसे मजेदार क्षण वो है जब धोनी जीवा से पूछते हैं- कैसन बा। जवाब मिलता है- ठीक ई बा। फिर धोनी पंजाबी में पूछते हैं- किद्दा। जीवा बोलती है- बधिया। देखें वीडियो-