नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जहां अब कश्मीर में अपनी फौज की ड्यूटी दे रहे हैं तो वहीं, उनकी चार साल की बेटी जीवा (Ziva Dhoni) भी एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गई है। दरअसल उक्त वीडियो में जीवा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान झांसी की रानी (Jhansi Ki Rani) बनी हुई है। जीवा अपने क्लास के साथियों के साथ स्टेज पर परफार्मेंस देते हुए काफी क्यूट दिख रही हैं। जीवा इस वीडियो में देश भक्ति के गीतों पर कदम ताल मिलाते हुए नजर आ रही हैं। देखें वीडियोज-
जीवा की वायरल वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा सोशल मीडिया पर स्टार का दर्जा हासिल कर चुकी है। आईपीएल के दौरान भी उनकी फोटोज और वीडियोज खूब वायरल होती रही हैं। क्रिकेट विश्व कप के दौरान उनकी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के साथ भी कई वीडियो वायरल हुई थी। चार साल की जीवा का अपना इंस्टाग्राम अकाऊंट भी है जिसपर 1.4 मिलियन फॉलोअर हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की आर्मी ड्यूटी
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट वल्र्ड कप के बाद आर्मी की ड्यूटी दे रहे हैं। दरअसल पहले कयास थे कि वल्र्ड कप के बाद धोनी रिटायरमैंट ले लेंगे। लेकिन इन खबरों के बीच अचानक पता चला कि धोनी आर्मी में ड्यूटी निभाएंगे। धोनी ने इसके लिए क्रिकेट वल्र्ड कप से पहले ही आर्मी से इजाजत मांगी थी। धोनी ने 30 जुलाई को आर्मी ज्वांइन की थी। संभावना है कि वह 15 अगस्त तक ड्यूटी पर रहेंगे।