जालन्धर : भारतीय टीम इंगलैंड के दौरे पर है। टी-20 सीरीज आसानी से जीतने के बाद भारत को वनडे सीरीज में इंगलैंड ने कड़ी टक्कर दी। पहला मैच तो भारत आसानी से जीत गया लेकिन दूसरा मैच उतनी ही आसानी से हार गया। इसके पीछे एक वजह विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की बैटिंग को भी माना गया। धोनी टीम इंडिया के अच्छे फिनिशर माने जाते हैं। ऐसे में इंडिया को जब आखिरी ओवरों में तेजी से रन चाहिए थे तब धोनी बेहद धीमा खेले। इससे उनके फैंस में जबरदस्त निराशा देखने को मिली। इसी तरह लीड्स में खेले गए मुकाबले के दौरान भी धोनी अपनी वही धीमी शैली के साथ मैदान में आए। लोग उनके प्रदर्शन को एक बार फिर से आड़े लेने की कोशिश कर रहे थे तभी एक रोचक घटना हुई जिसके बाद धोनी फिर से क्रिकेट फैंस के हीरो बन गए।
दरअसल, मैच दौरान इंगलैंड के स्पिनर मोइन अली की एक गेंद धोनी के पैड से टकराई। पगबाधा की अपील हुई तो अंपायर ने भी फौरन उंगली उठा दी। अब इस जगह एक बार फिर से धोनी की सिक्स सैंस ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने डीआरएस ले लिया। डीआरएस में धोनी नॉट-आऊट निकले।
वाक्ये की वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होते ही फैंस ने कहा कि धोनी चाहे ही इंगलैंड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हो लेकिन उन्होंने इशारा कर दिया है कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे। फैंस को लगता है कि धोनी का भविष्य अंपायरिंग में बढिय़ा हो सकता है, क्योंकि उनके जैसे स्टीक अनुमान किसी और के नहीं होते।
वैसे भी धोनी 37 साल के हो गए हैं। लगभग तय है कि अगले साल इंगलैंड में ही होने वाला क्रिकेट विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामैंट होगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस को वह जिस जगह सबसे स्टीक बैठते नजर आते हैं वह पद अंपायरिंग का भी है। फैंस तो पहले ही डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) को धोनी रिव्यू सिस्टम कहते हैं। अगर वह अंपायरिंग में आते भी हैं तो निश्चित तौर पर सफल होने की संभावना ज्यादा है।