Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : महान विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखे हुए आज 15 साल हो चुके हैं। भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर से लेकर क्रिकेट के मैदान में प्रैक्टिस करने तक धोनी का सफर यादगार रहा है। धोनी ने चाहे बांग्लादेश के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेला था लेकिन पाकिस्तान के विरूद्ध खेली गई उनकी पारी यादगार बन गई। 

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, धोनी फोटो

महेंद्र सिंह धोनी डेब्यू मैच में जीरो पर हुए थे आउट

धोनी ने सौरव गांगुली (मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष) की कप्तान में आज ही के दिन (23 दिसम्बर) 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। हालांकि झारखंड के इस क्रिकेटर के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले ही मैच में पहली गेंद 0 पर पवेलियन लौटना पड़ा था। भारतीय टीम का स्कोर 11 पर था जब धोनी रन आउट हो गए थे। हालांकि गांगुली की कप्तानी में भारत ने ये मैच जीत लिया था। 

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, धोनी फोटो

महेंद्र सिंह धोनी वनडे में पहला शतक 

धोनी का डेब्यू साधारण ही रहा था, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 19 रन बनाए थे। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 2005 में खेली गई सीरीज में सभी धोनी का नाम जान चुके थे। ये सीरीज भारत में ही खेली गई थी। गांगुली ने इस सीरीज में धोनी को पहली बार नम्बर 3 पर उतारा और धोनी की ये पारी यादगार बन गई। विशाखापत्तनम में पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने 123 गेंदों में 148 रन ठोके। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते चले गए। 

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, धोनी फोटो

तीन मुख्य आईसीसी ट्राॅफियां जीतने वाले एक मात्र भारतीय कप्तान

धोनी ने विश्व क्रिकेट में भारतीय टीम को लिमिटेड ओवरों में सबसे सफल टीम बनाने में अहम योगदान दिया। वह अकेले भारतीय कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारत ने 3 मुख्य आईसीसी ट्राॅफियां जीती जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2007, वर्ल्ड कप 2011 और चैम्पियंस ट्राफी 2013 शामिल है। 

PunjabKesari, ms dhoni photo, dhoni images, dhoni hd images, धोनी फोटो

वर्ल्ड कप हीरो महेंद्र सिंह धोनी को इस तरह मिल रही बधाइयां

धोनी चाहे कुछ पिछले 5 महीनों से (वर्ल्ड कप 2019 के बाद से) क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन वह फिर भी वनडे में दशक के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं और उनके फैंस लगातार वापसी के इंतजार में हैं। आज इस खास मौके पर फैंस वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को बधाईयां दे रहे हैं और जी भर कर प्यार लुटा रहे हैं।